मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली में छह नाबालिगों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

दिल्ली में छह नाबालिगों ने एक व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी, वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के भजनपुरा क्षेत्र स्थित सुभाष मोहल्ला में शुक्रवार रात एक भयावह हत्याकांड ने इलाके में खौफ पैदा कर दिया। 28 वर्षीय शाकिर पुत्र शहजाद को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन नाबालिगों ने यह खुलासा किया कि उन्होंने केवल अपराध की दुनिया में अपनी ‘पहचान’ बनाने के लिए यह जघन्य हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात करीब 9:31 बजे सूचना मिली कि सुभाष मोहल्ला में एक घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, स्थानीय लोगों ने शाकिर को GTB अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाकिर सुभाष मोहल्ला, घोंडा का निवासी था और वह दोना और पेपर प्लेट बनाने के काम से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद से घटनाक्रम की जांच शुरू की। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि वे गली में किसी ‘आसान निशाना’ की तलाश में थे, ताकि वे अपराध की दुनिया में अपनी पहचान बना सकें। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर भारतीय दंड संहिता की धारा 3(5) भी लगाई है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य पहलुओं को भी खंगालने में लगी हुई है। इस घटना ने सुभाष मोहल्ला और आस-पास के इलाके में सनसनी मचा दी है।

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → बिहार में प्रेम संबंधों के चलते युवक की मौत, प्रेमिका के परि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *