मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

यमुना पर नए पुल के लिए रेलवे से मंजूरी मिली, धन आवंटित कर सर्वे का काम शुरू हो गया

यमुना पर नए पुल के लिए रेलवे से मंजूरी मिली, धन आवंटित कर सर्वे का काम शुरू हो गया

प्रयागराज में 160 साल पुराने रेलवे पुल के स्थान पर एक नया पुल निर्माण का मार्ग अब साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज मंडल के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसके लिए आवश्यक बजट भी मंजूर कर लिया गया है। स्वीकृति मिलने के साथ ही रेलवे की टीम ने पुल निर्माण के लिए सर्वे कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द ही कार्यदायी एजेंसी का चयन कर निर्माण प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा।

नया रेलवे पुल जीवन ज्योति अस्पताल के पास से शुरू होकर ईसीसी के पास से होते हुए यमुना के पार शुआट्स तक जाएगा। पुल की अनुमानित लंबाई लगभग 1500 मीटर होगी, हालांकि इसके लिए विस्तृत सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे में पुल की लंबाई, स्थान, निर्माण लागत, भूमि अधिग्रहण आदि पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अंतिम सर्वेक्षण के बाद कुछ बदलाव संभव हो सकते हैं। यह नया पुल दो लेन का होगा और इसे अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर बनाया जाएगा। इसका निर्माण स्फेरिकल बेयरिंग तकनीक पर आधारित होगा, जो भूकंप, चक्रवात, विस्फोट जैसी आपदाओं का सामना करने में सक्षम होगा।

इस नए पुल के निर्माण से न केवल यातायात की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि यह आधुनिक निर्माण तकनीकों के जरिए सुरक्षा मानकों को भी सुनिश्चित करेगा।

Share This
अगला लेख → गुजरात पुलिस ने 6500 अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा, अतिक्रमण …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun