मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राकेश तिवारी हुए वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल, शतक पर कही दिल छू लेने वाली बात

राकेश तिवारी हुए वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल, शतक पर कही दिल छू लेने वाली बात

आईपीएल 2025 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। इस मुकाबले में 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने केवल 35 गेंदों में शतक ठोककर आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। वैभव ने कुल 38 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी को देख स्टेडियम में मौजूद बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने उनकी खूब सराहना की।

मैच के बाद BCA प्रमुख राकेश तिवारी, जो राजस्थान रॉयल्स के चेयरमैन के साथ स्टेडियम में उपस्थित थे, ने वैभव की पारी को “असाधारण” करार दिया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन कर वैभव ने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वैभव की निडरता, तकनीक और परिपक्वता की तारीफ करते हुए कहा कि ये सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। राकेश तिवारी ने विश्वास जताया कि वैभव एक महान क्रिकेटर बनने की राह पर हैं और यह उनकी सफलता की सिर्फ शुरुआत है।

वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले जनवरी 2024 में उन्होंने बिहार की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं सितंबर में भारत U-19 और ऑस्ट्रेलिया U-19 के बीच हुई यूथ टेस्ट सीरीज में उन्होंने शतक जमाकर सबका ध्यान खींचा था। अब आईपीएल में भी वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

जहां तक इस मैच की बात है, तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 25 गेंद शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने वैभव को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। यशस्वी जायसवाल भी पूरे रंग में दिखे और 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

Share
टैग: #sports news
अगला लेख → जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, 48 पर्यटन स्थलों को किया ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *