मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अगर भारत ने युद्ध शुरू किया, तो कंगाल पाकिस्तान की हालत खराब हो जाएगी, आंकड़े क्या कहते हैं?

अगर भारत ने युद्ध शुरू किया, तो कंगाल पाकिस्तान की हालत खराब हो जाएगी, आंकड़े क्या कहते हैं?

पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बना रही है, जबकि पाकिस्तान अपनी सीमा पर पनाह लेने वाले आतंकवादियों की रक्षा करने में जुटा है। दिलचस्प बात यह है कि, जो पाकिस्तान विदेशी सहायता पर निर्भर है, वही भारत पर हमला करने की धमकियां दे रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि पाकिस्तान, जो आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, अगर भारत से युद्ध का जोखिम उठाता है तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पाकिस्तान की मौजूदा जीडीपी लगभग 350 बिलियन डॉलर है। पाकिस्तान स्टेट बैंक के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान का सार्वजनिक कर्ज उसकी जीडीपी का 67.5 प्रतिशत है, जबकि सरकारी कर्ज 61.6 प्रतिशत, बाहरी कर्ज और देनदारी 34.5 प्रतिशत और घरेलू कर्ज 44.7 प्रतिशत है। दिसंबर 2024 तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार पर कुल घरेलू कर्ज 49,883 बिलियन रुपये, बाहरी कर्ज 21,764 बिलियन रुपये और आईएमएफ का कर्ज 2,366 बिलियन रुपये था। कुल मिलाकर, पाकिस्तान का सार्वजनिक कर्ज दिसंबर 2024 तिमाही में 74,013 बिलियन रुपये के करीब था।

युद्ध में रोजाना होने वाले खर्च की बात करें तो पाकिस्तान को यह 500 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच उठाना पड़ सकता है। युद्ध का खर्च देशों की आर्थिक स्थिति और युद्ध की प्रकृति पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, रूस को यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान रोजाना 500 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर तक खर्च करना पड़ा। इसी तरह, गाजा पर इजरायल के हमले में उसे रोजाना लगभग 246 मिलियन डॉलर खर्च करने पड़े थे।

भारत में कारगिल युद्ध के दौरान, युद्ध के संचालन पर रोजाना 10 से 15 करोड़ रुपये खर्च होते थे। इसके बाद, 2002-03 में पाकिस्तान के साथ संघर्षों पर भारत ने रोजाना 14.6 अरब रुपये खर्च किए। 2016 में, एक अनुमान के अनुसार, एक पूर्ण युद्ध के लिए भारत का रोजाना खर्च 5000 करोड़ रुपये से अधिक था।

Share
अगला लेख → बरेली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी को किया गिरफ्तार, प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *