मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दुश्मन को करारा जवाब दिया

पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दुश्मन को करारा जवाब दिया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार और सुरक्षाबल पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। अब दोनों देशों के बीच का तनाव ज़मीन पर भी साफ़ नज़र आने लगा है। इसी क्रम में 29 और 30 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इस पर करारा जवाब दिया और पाकिस्तानी पोस्टों को उसी अंदाज़ में निशाना बनाया।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में जबरदस्त तनाव देखा जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति के मद्देनज़र आज दिल्ली में चार अहम बैठकें बुलाई गई हैं, जिनसे स्पष्ट होता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की दिशा में बढ़ रहा है। इन बैठकों में पाकिस्तान के खिलाफ संभावित सैन्य, राजनयिक और आर्थिक कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठकें पहलगाम हमले के बाद बुलाई गई दूसरी CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) बैठक हैं, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे करेंगे। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगे। बैठक का मुख्य फोकस सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर चर्चा करना है।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में सशस्त्र बलों को ऑपरेशन का तरीका, लक्ष्यों का चयन और समय तय करने की स्वतंत्रता देने पर विचार हो सकता है। इसके बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (CCPA) की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ मंत्री जैसे नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल आदि हिस्सा लेंगे। इस बैठक में भारत की किसी भी कार्रवाई के राजनीतिक प्रभावों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।भारत सरकार का यह रुख स्पष्ट संकेत देता है कि अब आतंकी हमलों का जवाब कड़े और निर्णायक तरीके से दिया जाएगा

Share
अगला लेख → CSK VS PBKS: कौन किस पर भारी, आमने-सामने के आंकड़े हैरान कर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *