मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जडेजा सिर्फ दो विकेट दूर, CSK के टॉप विकेट टेकर बनने की दहलीज पर – ब्रावो का रिकॉर्ड टूटने वाला

जडेजा सिर्फ दो विकेट दूर, CSK के टॉप विकेट टेकर बनने की दहलीज पर – ब्रावो का रिकॉर्ड टूटने वाला

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां सीएसके इस सीजन का छठा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि चेन्नई को इस मैदान पर अब तक केवल एक ही जीत मिली है, जो उन्होंने 23 मार्च को दर्ज की थी। इसके बाद से टीम अपने घरेलू दर्शकों को जीत का स्वाद नहीं चखा सकी है, इसलिए आज का मैच उनके लिए काफी अहम होगा।

अगर चेन्नई को पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करनी है, तो उसके अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। खासतौर पर रवींद्र जडेजा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। जडेजा इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभा सकते हैं, साथ ही उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका भी है।

रवींद्र जडेजा अगर इस मैच में 2 विकेट ले लेते हैं, तो वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है, जिन्होंने 116 मैचों में 140 विकेट लिए हैं। जडेजा के नाम वर्तमान में 181 मैचों में 139 विकेट हैं।

आईपीएल में सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  • ड्वेन ब्रावो – 140
  • रवींद्र जडेजा – 139
  • आर अश्विन – 95
  • दीपक चाहर – 76
  • एल्बी मोर्कल – 76
  • शार्दुल ठाकुर – 60

इतना ही नहीं, जडेजा अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट में कुल 148 विकेट ले चुके हैं। अगर वे आज दो और विकेट ले लेते हैं, तो वह टी20 में सीएसके की ओर से 150 विकेट पूरे करने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इस मामले में भी ब्रावो ही शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 154 विकेट दर्ज हैं।

सीएसके की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज:

  • ड्वेन ब्रावो – 154
  • रवींद्र जडेजा – 148
  • आर अश्विन – 125
  • एल्बी मोर्कल – 91
  • दीपक चाहर – 76

क्या जडेजा आज इतिहास रच पाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा।

Share
अगला लेख → देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सीएम फडणवीस के खा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *