मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सास ने होने वाले दामाद से रचाई मोहब्बत, दोनों हुए फरार, पुलिस ने ढूंढ निकाला

सास ने होने वाले दामाद से रचाई मोहब्बत, दोनों हुए फरार, पुलिस ने ढूंढ निकाला

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 10 दिन पहले दूल्हा बनने जा रहा एक युवक अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को बरामद कर लिया है।

कैसे परवान चढ़ा ‘अजीब’ रिश्ता?

खोडारे थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी करीब चार महीने पहले बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे लड़की की मां और युवक के बीच मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। परिवार वालों ने शुरुआत में इसे नजरअंदाज किया, लेकिन समय के साथ दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने शक को जन्म दे दिया।

शादी हुई रद्द, फिर भी जारी रहा संपर्क

परिजनों ने जब दोनों के बीच के रिश्ते को महसूस किया तो उन्होंने शादी तोड़ने का फैसला किया। यह फैसला अलीगढ़ में घटित एक ऐसी ही घटना से सबक लेते हुए लिया गया। इसके बावजूद युवक और महिला के बीच संपर्क बना रहा। लड़की की शादी की नई तारीख 9 मई तय की गई थी, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही यानी शनिवार को महिला और युवक लापता हो गए।

पुलिस की जांच के बाद मिला सुराग

महिला के अचानक लापता हो जाने के बाद परिवार ने उसे खुद ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार दोनों को बस्ती जिले के दुबौलिया इलाके से बरामद कर लिया।

Share
अगला लेख → अयोध्या राम मंदिर निर्माण की अंतिम तारीख आई सामने, जानिए कब …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *