मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

केंद्र सरकार का बड़ा कदम , अब हर राज्य में होगी जाति जनगणना, गन्ना उत्पादकों को बढ़ा लाभ

केंद्र सरकार का बड़ा कदम , अब हर राज्य में होगी जाति जनगणना, गन्ना उत्पादकों को बढ़ा लाभ

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘सुपर कैबिनेट’ बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन निर्णयों की जानकारी दी और बताया कि अब पूरे देश में जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। इसके अलावा किसानों और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं।

देशव्यापी जाति जनगणना को मिली हरी झंडी

अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि अब पूरे देश में जातियों की गिनती की जाएगी। यह कदम 1931 के बाद पहली बार लिया जा रहा है, जब आखिरी जाति जनगणना हुई थी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मुद्दे को कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया। आजादी के बाद पहली बार केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना कराने जा रही है।

गन्ना किसानों को बड़ी राहत – FRP बढ़ाया गया

सरकार ने गन्ना किसानों के हित में भी अहम फैसला लिया है। 2025-26 के गन्ना सत्र के लिए गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर ₹355 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यह मूल्य FRP (Fair and Remunerative Price) कहलाता है, जो किसानों को उनकी लागत और मेहनत के अनुसार उचित मुनाफा सुनिश्चित करता है।

मेघालय-असम के लिए नया हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर

सरकार ने पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए शिलॉन्ग से सिल्वर कॉरिडोर तक एक नया 4-लेन हाईवे बनाने की मंजूरी दी है। यह हाईवे 166.8 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर कुल लागत ₹22,864 करोड़ आएगी। यह परियोजना मेघालय और असम को जोड़ने का कार्य करेगी।

सुपर कैबिनेट बैठक में हुए बड़े फैसले

यह सभी निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘सुपर कैबिनेट’ की बैठक में लिए गए, जिसमें देश के शीर्ष केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इस कमेटी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहे।

इस बैठक में लिए गए फैसले देश के सामाजिक ढांचे, किसानों के जीवनस्तर और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

Share
अगला लेख → बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 80,242 पर हुआ समापन, निफ्ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *