मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़ा कदम

दिल्ली में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़ा कदम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई को लेकर भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई को दिन में दो बार किया जाएगा। यह कदम दिल्ली को साफ-सुथरा और विकसित बनाने के लिए उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य दिल्ली को एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने का है।

श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधा

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरुवार को श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की सालाना स्वास्थ्य जांच कराए जाने का ऐलान किया। वहीं, उनके लिए दोपहर से अपराह्न 3.0 बजे तक का समय आराम करने के लिए तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ पर श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आजीविका के लिए दिल्ली आने वाले लोगों के बेहतर जीवन और बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

क्या होता है सिंगल-यूज प्लास्टिक?

सिंगल-यूज प्लास्टिक वैसा प्लास्टिक होता है जिसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद फेंक दिया जाता है, जो दोबारा इस्तेमाल के लिए नहीं होता है। इन प्लास्टिक वस्तुओं को आमतौर पर सुविधाजनक और तात्कालिक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया जाता है। यह प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक विघटित नहीं होता। ऐसे प्लास्टिक समुद्रों, नदियों और भूमि में जमा होकर पॉल्यूशन को बढ़ाता है, इसलिए सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करना चाहिए। सरकार और विभिन्न संस्थानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक समाधान जैसे- बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक और री-यूजेबल सामग्रियों का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Share
अगला लेख → जल संकट के खिलाफ इगतपुरी की महिलाओं का हल्ला बोल, मुंबई नहर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *