गृहमंत्री अमित शाह हुए कोरोना नेगेटिव,जल्द होगी अस्पताल से छुट्टी
नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो अगस्त को खुद ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी जिसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल राहत की बात ये है की गृह मंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई.”माना जा रहा है की जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी