मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

छह साल से अधूरी पड़ी है उस 6 एपिसोड वाली सीरीज की कहानी, आखिर कब आएगा सीजन 2 ?

छह साल से अधूरी पड़ी है उस 6 एपिसोड वाली सीरीज की कहानी, आखिर कब आएगा सीजन 2 ?

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, और दर्शकों के लिए यह एक आकर्षक दुनिया बन चुका है। कई सीरीज यहां आती हैं, जिनके विभिन्न सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। हालांकि, कुछ सीरीज ऐसी भी हैं जिनके एक सीजन के बाद दर्शक दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। एक ऐसी ही सीरीज है, जो 6 साल पहले रिलीज हुई थी और जिसका दूसरा सीजन अब तक नहीं आया है, जिस कारण इसकी कहानी अधूरी रह गई है।

इस सीरीज का नाम ‘लैला’ है, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस सीरीज में हुमा कुरैशी और सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं। इसे दीपा मेहताशंकर रमन और पवन कुमार ने डायरेक्ट किया था। यह सीरीज 2017 में राइटर प्रयाग अकबर की किताब “Leila” पर आधारित थी। इस सीरीज ने दर्शकों को अपनी कहानी से आकर्षित किया, लेकिन अफसोस, इसके दूसरे सीजन का अब तक कोई संकेत नहीं मिला है।

लैला एक डिस्टोपियन सीरीज है, जो भविष्य की दुनिया को दर्शाती है, जहां समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया गया है और आम लोगों की आजादी को छीन लिया गया है। यहां कुछ चुने हुए लोग सत्ता में हैं, और बाकी सबका माइंड वॉश किया जा रहा है। हुमा कुरैशी का किरदार शालिनी है, जो अपनी खोई हुई बेटी ‘लैला’ को ढूंढने के लिए सत्ता के खिलाफ खड़ी हो जाती है। यह सीरीज शालिनी के संघर्ष की कहानी को दिखाती है, जो सत्ता के खिलाफ अपनी बेटी को पाने के लिए जद्दोजहद करती है।

सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं, और यह पूरी तरह से एक अंधकारमय भविष्य की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है।

Share This
अगला लेख → 34 की उम्र में मशहूर टीवी अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun