मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

34 की उम्र में मशहूर टीवी अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दोस्त की शादी में कर रहे थे डांस

34 की उम्र में मशहूर टीवी अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दोस्त की शादी में कर रहे थे डांस

यह सुबह फिल्म और टीवी जगत के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। कन्नड़ टेलीविजन के चर्चित कॉमेडियन और ‘कॉमेडी खिलाड़ी’ शो से पहचान पाने वाले राकेश पुजारी का असामयिक निधन हो गया है। वे मात्र 34 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि 12 मई की सुबह करीब दो बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

राकेश 11 मई को कर्नाटक के उडुपी जिले के करकला तालुक में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गए थे। वहां एक मेहंदी समारोह के दौरान उन्होंने डांस किया, लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पहले से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। दिल का दौरा पड़ने के पीछे लो बीपी की आशंका जताई जा रही है।

उनके दोस्त और अभिनेता शिवराज केआर पीट ने उनके निधन की पुष्टि की और सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “हम उस आत्मा की शांति के लिए कैसे प्रार्थना करें जिसने सभी को मुस्कान दी।” वहीं अभिनेता किरिक कीर्ति ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “इतनी कम उम्र में इतना निर्दयी भाग्य… हमेशा मुस्कुराने वाला प्यारा भाई चला गया।”

राकेश पुजारी की असमय मृत्यु ने पूरे कन्नड़ टेलीविजन और उनके चाहने वालों को शोक में डुबो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

Share
अगला लेख → आज रात 8 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *