मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या – श्रीराम के मंदिर में बंधेगा 2100 किलो का घण्टा

अयोध्या – श्रीराम के मंदिर में बंधेगा 2100 किलो का घण्टा

एटा – जिले का जलेसर क्षेत्र पूरी दुनिया में पीतल के घुंघरू व घंटे के लिए मशहूर है, पहले भी यहां बने घंटे देश और विदेश के कोने कोने में भेजे गए हैं। अब अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए भी एक 2100 सौ किलो का घंटा बनाया जा रहा है। इस घंटे को हिंदू मुस्लिम कारीगरों ने मिलकर बनाया है। इस घंटे का निर्माण जनपद एटा के जलेसर के एक व्यवसायी परिवार ने कराया है। इस घंटे की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।

दरअसल हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र भव्य राम मंदिर के निर्माण की बात से पूरे देश में खुशी की लहर है। राम मंदिर को लेकर लोगों में अगाध आस्था है। इसी आस्था के तहत लोग अपने अपने तरीके से भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में जलेसर के मित्तल परिवार ने 2100 किलो का घंटा राम मंदिर में लगाने के लिए दान करने की बात कही है। इस घंटे की खास बात यह है कि इसमें गुणवत्तापूर्ण मेटल का उपयोग किया गया है, बताया जा रहा है कि जब यह घंटा बजेगा तो इसकी आवाज 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ेगी,इस पूरे घंटे को बनाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत लग रही है। इसके अलावा इस घंटे को बनाने में इकबाल तथा दाऊ दयाल नाम के हिन्दू,मुस्लिम कारीगरों ने अपना अहम योगदान दिया है। इकबाल ने पूरे घंटे का फरमा बनाया। तो दाऊ दयाल ने इसको तैयार किया है। करीब 6 फीट की ऊंचाई का यह घंटा लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और जब से इस घंटे को अयोध्या भेजे जाने की बात लोगों के सामने आई है तब से यह और खास हो गया है। वही घंटे का निर्माण कराने वाले प्रशांत मित्तल बताते हैं कि यह घंटा हमारे परिवार के द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के लिए भेंट किया जाएगा, उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद घंटा टांगने की व्यवस्था जैसे ही होती है।स्वयं घंटा ले जाकर वहां भेंट किया जाएगा।

Share
अगला लेख → श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष - जानें भगवान के मुरारी,मधुसूदन क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *