मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

क्या वॉर-2 से पहले ही जूनियर एनटीआर को जन्मदिन का सरप्राइज देंगे ऋतिक रोशन ?

क्या वॉर-2 से पहले ही जूनियर एनटीआर को जन्मदिन का सरप्राइज देंगे ऋतिक रोशन ?

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार्स, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर, जल्द ही साथ नजर आने वाले हैं फिल्म वॉर 2 में। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और वे हर नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ऋतिक रोशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए फैंस और जूनियर एनटीआर को चौंका दिया है।

ऋतिक रोशन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने लिखा,
“अरे @tarak9999, क्या तुम्हें पता है कि इस साल 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो, तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि आगे क्या आने वाला है। तैयार हो?”

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, इंटरनेट पर हलचल मच गई। फैंस इस इशारे को वॉर 2 से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा से जोड़कर देख रहे हैं। चूंकि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन भी है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन फिल्म का टीज़र या कोई अहम झलक सामने आ सकती है।

‘वॉर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का धमाका

‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं, और यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसने पहले ही एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉरपठान और टाइगर 3 जैसी हिट फिल्में दी हैं। यह स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म होगी, जो 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

ऋतिक और एनटीआर के अलावा कौन होगा फिल्म में?

फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि इसमें एक बड़ा बॉलीवुड सितारा कैमियो करता नजर आ सकता है। इसके अलावा ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा में भी एक विशेष भूमिका में दिख सकते हैं। वहीं, वह कृष 4 पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें वह निर्देशन की बागडोर भी संभालेंगे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और रेखा की वापसी की उम्मीद है।

जूनियर एनटीआर का अगला धमाका

दूसरी ओर, जूनियर एनटीआर प्रशांत नील (केजीएफ फेम) के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह दोनों की पहली साझेदारी होगी और फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

अब सबकी निगाहें 20 मई 2025 पर टिकी हैं — क्या इस दिन ‘वॉर 2’ का टीज़र सामने आएगा? या कोई और बड़ा सरप्राइज़? इंतजार अब बस कुछ ही दिनों का है।

Share
अगला लेख → 8 साल पहले की फिल्म, आमिर खान साइड रोल में, लीड 16 साल की लड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *