मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गलत दवा देने से हुई महिला की मौत, दांत दर्द की जगह सल्फास की गोली दे बैठा मेडिकल स्टाफ

गलत दवा देने से हुई महिला की मौत, दांत दर्द की जगह सल्फास की गोली दे बैठा मेडिकल स्टाफ

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को मेडिकल स्टोर से दांत दर्द की दवा के नाम पर सल्फास की गोली दे दी गई, जिसे खा लेने से उसकी मौत हो गई। यह घटना जिले के धरमपुरी गांव की है, जहां की निवासी रेखा नामक महिला गुरुवार शाम थांदला गेट के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी।

रेखा को जब दांत में तेज दर्द हुआ तो उसने दुकानदार से कोई राहत देने वाली दवा मांगी। लेकिन दुकानदार ने गलती से उसे सल्फास की गोली पकड़ा दी। महिला ने अनजाने में उसे दांत दर्द की दवा समझकर खा लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ल ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया है कि मौत सल्फास के सेवन से हुई है। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा 105 के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर के मालिक लोकेंद्र बाबेल (52) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उस विक्रेता की तलाश की जा रही है, जिसने रेखा को यह घातक गोली दी थी।

पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है कि आखिर इस तरह की जहरीली दवा दुकान पर क्यों रखी गई थी। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग मेडिकल दुकानों की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं।

ऐसी घटनाएं दवाइयों के वितरण में लापरवाही की गंभीरता को उजागर करती हैं और यह सवाल उठाती हैं कि बिना किसी प्रशिक्षण के दवा विक्रेताओं को दवा बेचने की अनुमति कैसे दी जा रही है।

Share
अगला लेख → मथुरा में मजदूरी कर रहे 90 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, ईं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *