मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

केजरीवाल को बड़ा राजनीतिक झटका, AAP के 13 पार्षदों ने बगावत कर पार्टी छोड़ी

केजरीवाल को बड़ा राजनीतिक झटका, AAP के 13 पार्षदों ने बगावत कर पार्टी छोड़ी

दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षदों ने पार्टी से बगावत कर दी है और एक नया राजनीतिक मोर्चा खड़ा कर दिया है। इन नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ नाम से नई पार्टी की घोषणा की है, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल करेंगे। उनके मुताबिक, इस नए दल के साथ कुल 15 पार्षद हैं।

AAP को यह झटका तब लगा जब बागी पार्षदों ने आरोप लगाया कि 2022 के नगर निगम चुनाव में जीत के बावजूद पार्टी नेतृत्व नगर निगम को प्रभावी ढंग से नहीं चला सका। उनका कहना है कि पार्टी में संवाद की भारी कमी है और नेतृत्व ज़मीनी मुद्दों से दूर हो गया, जिसके चलते पार्टी ने अपना जनाधार खो दिया।

बगावत के पीछे मुख्य कारणों में से एक यह भी बताया जा रहा है कि पार्टी ने मुकेश गोयल को MCD में नेता विपक्ष नहीं बनाया। उनकी जगह अंकुश नारंग को यह जिम्मेदारी दी गई, जिससे मुकेश गोयल नाखुश चल रहे थे। गौरतलब है कि मुकेश गोयल पहले कांग्रेस में थे और बाद में AAP में शामिल हुए। 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP ने आदर्श नगर से प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।

नए मोर्चे के साथ खड़े होने वाले पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. दिनेश कुमार (वार्ड 02)
  2. हिमानी जैन (वार्ड 153)
  3. रुनाक्षी शर्मा (वार्ड 88)
  4. उषा शर्मा (वार्ड 72)
  5. अशोक पंवार (वार्ड 109)
  6. राखी यादव (वार्ड 108)
  7. साहिब कुमार (वार्ड 107)
  8. राजेश कुमार लाडी (वार्ड 99)
  9. मनीषा कालरा (वार्ड 33)
  10. सुमानी अनिल (वार्ड 22)
  11. अशोक कुमार पांडे (वार्ड 109)
  12. मुकेश गोयल (वार्ड 15)
  13. देवेंद्र कुमार (वार्ड 196)
  14. हेमचंद गोयल (वार्ड 181)
  15. रानी खेड़ा (वार्ड 33)

इस घटनाक्रम ने दिल्ली की नगर राजनीति को नई दिशा दे दी है, और देखना होगा कि ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ आगामी दिनों में क्या रूप लेती है।

Share
अगला लेख → साउथ फिल्मों के शेर ने फिर दिखाया दम, 200 करोड़ क्लब में एंट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *