मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

Cannes 2025 में बॉलीवुड पर बोलीं जैकलीन- रूप के कारण सीमित किए जाते हैं किरदार

Cannes 2025 में बॉलीवुड पर बोलीं जैकलीन- रूप के कारण सीमित किए जाते हैं किरदार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि, केवल उनका स्टाइल ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर किए गए उनके बयानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

जैकलीन ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कई बार लोगों ने मुझे गलत समझा। उन्होंने सोचा कि एक खास तरह का किरदार ही मेरे लिए सही है और फिर उसी में मुझे सीमित कर दिया गया।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे इंडस्ट्री के बड़े और टैलेंटेड लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला, लेकिन मेरा मानना है कि मैं इससे भी बेहतर कर सकती हूं। मैं लगातार खुद को निखारना चाहती हूं, कुछ नया सीखना और आगे बढ़ना चाहती हूं।”

जैकलीन ने इंडस्ट्री के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, “यहां पर अक्सर कलाकार को उनके लुक के आधार पर कास्ट किया जाता है। जैसी मैं दिखती हूं, वैसा ही किरदार मुझे दिया जाता है। मुझे कुछ अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने का मौका कम ही मिलता है।”

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैकलीन का लुक भी काफी चर्चा में रहा। हालांकि यह पहली बार नहीं था जब वे कान्स में नजर आईं। उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार कान्स में गई थीं, तब उनके डेब्यू को ज्यादा तवज्जो नहीं दी गई थी और वह मीडिया की नजरों से अछूती रह गई थीं।

जैकलीन की इस बेबाकी और आत्मविश्लेषण ने न सिर्फ उनके फैंस को प्रभावित किया, बल्कि इंडस्ट्री में टाइपकास्टिंग पर भी एक नई बहस छेड़ दी है।

Share
अगला लेख → ग़ज़ल से इंकार करने पर धमकी का शिकार बना मुस्लिम पत्नी वाला …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *