मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कौशांबी हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कौशांबी हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे-2 पर उस वक्त हुआ, जब प्रयागराज से कानपुर देहात जा रहे तीन लोग एक बाइक पर सवार थे। अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर सैनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान कानपुर देहात निवासी मोहब्बत सिंह (45), उनके पुत्र लवकुश सिंह (19) और दामाद के भाई पिंटू सिंह के रूप में हुई है।

तीनों प्रयागराज में रहकर कपड़े बेचने का फेरी का काम करते थे। रविवार को वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सीओ अवधेश विश्वकर्मा के अनुसार, बाइक सवारों की हालत गंभीर थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में मातम छा गया।

Share
अगला लेख → राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्रालय का पलटवार, कहा- तथ्य प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *