मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, इंस्टाग्राम पर मांगी नौकरी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, इंस्टाग्राम पर मांगी नौकरी

टीवी और फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अचिंत कौर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘जमाई राजा’, ‘स्वाभिमान’, और ‘झांसी की रानी’ जैसे पॉपुलर शोज़ में शानदार अभिनय कर चुकीं अचिंत अब एक खास वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर काम की अपील की है।

इस वीडियो में अचिंत ने बताया कि वह लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन अब नए प्रोजेक्ट्स के लिए पूरी तरह तैयार हैं और एक्टिवली काम की तलाश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अच्छा अनुभव है और अब वह भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी नए और दिलचस्प मौकों की तलाश में हैं।

वीडियो में अचिंत ने कहा, “नमस्कार, मैं एक एक्ट्रेस और वॉयस आर्टिस्ट हूं। मैं फिल्मों, सीरीज़, शॉर्ट फिल्म्स, वॉइस ओवर और सोशल मीडिया कोलैब्स जैसे किसी भी क्रिएटिव प्रोजेक्ट में काम करने के लिए तैयार हूं। अगर आपको या आपके जानने वालों को किसी भी तरह की कास्टिंग या कोलैबरेशन के बारे में जानकारी हो, तो कृपया मुझे बताएं। मैं काफी उत्साहित हूं नए अवसरों के लिए।”

उन्होंने आगे यह भी बताया कि उनकी मैनेजर तनुजा मेहरा और सोशल मीडिया मैनेजर रेवा खरे शर्मा के कॉन्टैक्ट डिटेल्स उन्होंने शेयर किए हैं, जिससे कोई भी उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।

अचिंत कौर ने ‘किटी पार्टी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘जमाई राजा’ जैसे टीवी शोज़ के अलावा ‘हॉन्टेड 3डी’, ‘हीरोइन’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। खास तौर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में मंदिरा और ‘कहानी घर घर की’ में पल्लवी के रोल के लिए उन्हें खूब सराहना मिली थी।

Share
अगला लेख → कोविड की चपेट में आईं बॉलीवुड अभिनेत्री, बिग बॉस स्टार ने शे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *