मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

‘गुल्लक’ और ‘पंचायत’ को पीछे छोड़ने वाला 39 साल पुराना शो, IMDb पर मिला 9.4 का जबरदस्त स्कोर

‘गुल्लक’ और ‘पंचायत’ को पीछे छोड़ने वाला 39 साल पुराना शो, IMDb पर मिला 9.4 का जबरदस्त स्कोर

आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म हर उम्र के दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक प्रमुख जरिया बन चुका है। बच्चे हों, युवा हों या बुज़ुर्ग – सभी के लिए ओटीटी पर ढेर सारी वेब सीरीज और शो मौजूद हैं, जिन्हें कभी भी और कहीं भी देखा जा सकता है। यही कारण है कि ओटीटी को अब चलता-फिरता सिनेमाहॉल कहा जाने लगा है।

अगर ओटीटी की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीजों की बात करें, तो पंचायतगुल्लकद फैमिली मैन और मिर्जापुर जैसी सीरीज ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। इन शोज़ ने न केवल तगड़ी व्यूअरशिप हासिल की, बल्कि समीक्षकों से भी शानदार रेटिंग्स पाईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा शो भी है, जिसकी रेटिंग इन तमाम चर्चित सीरीजों से भी ऊपर है?

हम बात कर रहे हैं 80 के दशक के आइकॉनिक टीवी शो मालगुडी डेज की। यह शो पहली बार 1986 में टेलीविजन पर प्रसारित हुआ था और उस समय के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो गया था। आईएमडीबी पर मालगुडी डेज को 9.4 की जबरदस्त रेटिंग मिली है, जो पंचायतगुल्लक और मिर्जापुर जैसी आधुनिक वेब सीरीजों से कहीं ज्यादा है।

मालगुडी डेज भारतीय लेखक आर. के. नारायण की कहानियों पर आधारित था। इसकी कहानियों में भारतीयता, भावनाएं और सादगी का अनोखा मेल था, जिसे बच्चों और बड़ों – दोनों ने बेहद पसंद किया। शो का निर्देशन मशहूर फिल्मकार शंकर नाग ने किया था। इसमें 50 से ज्यादा एपिसोड्स थे, जिनमें हर एपिसोड में एक नई और दिल को छू लेने वाली कहानी देखने को मिलती थी।

इस शो के किरदार भी दर्शकों के दिलों में बस गए। खास तौर पर ‘स्वामी’ का किरदार, जिसे बाल कलाकार मास्टर मंजूनाथ ने निभाया था, आज भी लोगों को याद है। इसके अलावा गिरीश कर्नाड, देवेन भोजानी और हरीश पटेल जैसे कलाकारों ने भी शो में अहम भूमिकाएं निभाईं। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कर्नाटक के अरसालू रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘मालगुडी रेलवे स्टेशन’ रखा गया।

आज भी जब पुराने क्लासिक शोज़ की बात होती है, तो मालगुडी डेज का नाम सबसे ऊपर आता है – एक ऐसा शो जो समय के साथ और भी प्रासंगिक हो गया है।

Share
अगला लेख → राजीव मसंद का खुलासा: रणबीर कपूर लाइन में लगते हैं, अकेले खा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *