मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ में बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ में बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ. उत्तर प्रदेश बीजेपी के मौजूदा विधायक जन्मेजय सिंह का निधन हो गया है. देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह (75) को पिछली रात हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया.

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनका निधन हो गया था. उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. जन्मेजय के निधन के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवगांव लाया गया है.

जन्मेजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, “देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ. श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें.

Share
अगला लेख → अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या 10 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *