मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

CORONA NEWS – यूपी के 11 जिलों में कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए होगा सीरो सर्वे

CORONA NEWS – यूपी के 11 जिलों में कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाने के लिए होगा सीरो सर्वे

लखनऊ – यूपी में COVID -19 के कम्युनिटी स्प्रेड का पता लगाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सीरो सर्वे कराने का फैसला किया है। 11 जिलों में सीरो सर्वे होगा। अधिकारियों ने अगले सप्ताह से सीरो सर्वे के शुरू होने की उम्मीद जाहिर की है।

कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में वायरस ने चाल तेज कर दी है। बहुत से ऐसे लोग भी संक्रमण की जद में आ गए हैं जिन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया। ऐसी दशा में सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने की दिशा में अफसरों ने अहम कदम उठाया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप है। इसलिए सर्वे होगा। कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, कौशांबी, वाराणसी, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बागपत व गाजियाबाद में सीरो सर्वे कराया जाएगा। इसमें 11 टीमे होंगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे। इसका नेतृत्व मेडिकल ऑफिसर करेंगे।

संक्रमण कितने लोगों को हो चुका है। इसका अनुमान लगाने के लिए सीरो सर्वे जरूरी है। नतीजों के आधार पर यह माना जाएगा कि उस इलाके की कितनी आबादी संक्रमित हो चुकी है। साथ ही संक्रमण के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि सीरो सर्वे बाकी प्रदेश से भिन्न होगा। इसमें कोरोना संक्रमण के साथ हेपेटाइटिस बी व सी वायरस का भी पता लगाया जाएगा। खास बात यह है कि खून का नमूना लेकर एंटीबॉडी जांची जाएगी। हेपेटाइटिस वायरस का पता लगाया जाएगा।

Share
अगला लेख → हनुमान चालीसा में छिपे हैं आपकी सेहत से जुड़े ये 7 रहस्य

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *