मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

ISIS का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार,दिल्ली-यूपी में थी हमले की साजिश

ISIS का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार,दिल्ली-यूपी में थी हमले की साजिश

नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. स्पेशल सेल ने धौला कुआं के पास मुठभेड़ के बाद देर रात एक ISIS ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आतंकी ने कई बड़े खुलासे किए हैं. पकड़े गए आतंकी ने बताया कि वो लगातार अफगानिस्तान मे अपने लोगो के संपर्क में था. उसने बताया कि दिल्ली-यूपी में धमाकों की साजिश थी इसके साथ ही राम मंदिर निर्माण की तारीख के आसपास भी धमाके की योजना बनाई गई थी.

गिरफ्तार किया गया व्यक्ति एक हाई लेवल ISIS ऑपरेटिव है, उसके कब्जे से 30 बोर की पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. उस पर अन्य धाराओं के साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

कई राउंड फायरिंग के बाद स्पेशल सेल ने आतंकी अबू यूसुफ को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस आतंकियों के दूसरे साथियों और उसकी मदद करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.गिरफ्तार आतंकी के पास से दो प्रेशर कूकर आईईडी और हथियार बरामद हुए हैं.

Share
अगला लेख → सुशांत सिंह केस की जाँच में तेजी आयी फॉरेंसिक की टीम पहुंची …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *