मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू,1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह,रहीम-रसखान और कबीर पर रिसर्च सेंटर भी होगा

मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू,1400 वर्गमीटर जमीन पर बनेगी इबादतगाह,रहीम-रसखान और कबीर पर रिसर्च सेंटर भी होगा

अयोध्या – जनपद अयोध्या के धन्नीपुर गांव में 1400 वर्गमीटर क्षेत्र में मस्जिद का निर्माण होगा। मस्जिद के साथ साथ यहाँ रहीम, रसखान और कबीर जैसी विभूतियों पर शोध के लिए सेंटर भी बनेगा। रिसर्च स्कॉलर्स के लिए रहने और लाइब्रेरी की व्यवस्था रहेगी। रिसर्च सेंटर यूजीसी के मानक पर बनेगा। मस्जिद निर्माण के लिए बनाए गए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि यहां सबसे बड़ा प्रोजेक्ट हॉस्पिटल है।
टोपोग्राफी नक्शा तैयार करने के लिए हुई नपाई

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मिली मस्जिद निर्माण की 5 एकड़ जमीन पर कब्जा मिलने के बाद शनिवार को ड्राफ्ट्समैन टीम साइट पर पहुंची। धन्नीपुर गांव में मस्जिद की जमीन का टोपोग्राफी नक्शा तैयार करने के लिए मौके पर नापजोख की गई। टीम के सदस्यों ने मस्जिद साइट से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरयू तट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ प्रोजेक्ट लाॅन्च करने की तैयारी शुरू हो गई। हुसैन ने बताया कि टोपोग्राफी नक्शा तैयार कर इसे दिल्ली के तीन नामी आर्किटेक्ट के पैनल के पास भेजा जाएगा। जो 5 एकड़ जमीन पर लाॅन्च किए जाने वाले प्रोजेक्ट की आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार कर इस पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट तैयार करके मस्जिद के ट्रस्ट को सौंपेंगे। उनमें से एक आर्किटेक्ट डिजाइन को मस्जिद ट्रस्ट फाइनल करेगा।

उन्होंने बताया कि अभी बैंक खाते का संचालन शुरू नहीं हुआ है और ट्रस्ट के खाते में पैसा नहीं है। फिर भी लोगों के सहयोग से मस्जिद की आर्किटेक्ट डिजाइन तैयार करवाई जा रही है। मस्जिद ट्रस्ट में अभी 9 सदस्य हैं। 6 सदस्यों को और शामिल करना है। इसमें अयोध्या जिले का भी प्रतिनिधित्व रहेगा।

Share
अगला लेख → सोनिया गांधी देंगी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, CWC की बै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *