मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जिला पंचायत चुनाव – परिवार को BJP ने किया दरकिनार,अजय मौर्या को बनाया प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव – परिवार को BJP ने किया दरकिनार,अजय मौर्या को बनाया प्रत्याशी

उत्तराखंड के 12 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 11 अगस्त को होगा, और मतदान 14 अगस्त 2025 को होगा। भाजपा ने 8 जिलों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को की थी, जिनमें देहरादून से मधु चौहान, उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चमोली से दौलत सिंह बिष्ट, पौड़ी से रचना बुटोला, पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद, बागेश्वर से शोभा आर्या, अल्मोड़ा से हेमा गैड़ा, और नैनीताल से दीपा दर्म्वाल शामिल हैं। शनिवार देर शाम चार अन्य जिलों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए: उधम सिंह नगर से अजय मौर्या, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, रुद्रप्रयाग से पूनम कठैत, और टिहरी से सोना सजवाण।

उधम सिंह नगर में भाजपा ने 23 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज गंगवार परिवार को टिकट नहीं दिया, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी अजय मौर्या को चुना। गंगवार परिवार और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के बीच लंबे समय से तनाव था, जो इस बार पंचायत चुनाव में और बढ़ गया। गंगवार परिवार 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था, लेकिन 2022 में फिर कांग्रेस में चला गया और 2024 में भाजपा में वापस आया।

कांग्रेस ने अभी तक किसी भी जिले में अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उधम सिंह नगर में 35 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस को 12-12 सीटें मिलीं, जबकि 11 सीटें निर्दलीयों ने जीतीं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के कुछ जिला पंचायत सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं, जिससे अजय मौर्या के लिए जादुई आंकड़ा पार करना आसान हो सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि अजय मौर्या पुराने कार्यकर्ता हैं और उनकी उम्मीदवारी से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। अजय मौर्या ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और जीत के बाद जनहित में काम करेंगे।

Share
अगला लेख → "वोट चोरी के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मेगा मार्च: संसद से EC दफ्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *