Jilla-News

गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या

ललितपुर – मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने एक गाय के बछड़े की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना कर बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची जहां ग्रामीणों की मदद से बछड़े दफनाया गया है।

पूरा मामला थाना बार क्षेत्र अंतर्गत बारोदा डांग गांव का है । बताया गया है माँ-बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद बेटे ने माँ को मारने के लिए कुल्हाड़ी लाया लेकिन माँ मौके से भाग निकली,जिसके बाद युवक ने गुस्से में पास में बंधे गाय के बछड़े के सिर को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी,,,,,घटना के बाद से पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया और ग्रामीणों ने आरोपी युवक पर कठोर कार्यवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button