मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट UP में नौकरियों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा नियुक्तियां

जेलेंस्की-ट्रंप की डील का इनसाइड स्टोरी: 100 अरब डॉलर के हथियार, 50 अरब के ड्रोन—युद्ध पर ‘बड़ा दांव’!

जेलेंस्की-ट्रंप की डील का इनसाइड स्टोरी: 100 अरब डॉलर के हथियार, 50 अरब के ड्रोन—युद्ध पर ‘बड़ा दांव’!

व्हाइट हाउस में हुई ऐतिहासिक मुलाकात में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 150 अरब डॉलर की मेगा डील की इनसाइड स्टोरी सामने आई है.

यूक्रेन ने अमेरिकी सुरक्षा गारंटी के बदले यूरोपीय देशों की फंडिंग से 100 अरब डॉलर के हथियार खरीदने का प्रस्ताव रखा. इन हथियारों में मिसाइल, डिफेंस डिवाइसेस और पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की मांग शामिल है, ताकि रूस के हमलों से शहरों और अहम ढांचे को बचाया जा सके.

डील का दूसरा बड़ा हिस्सा ड्रोन निर्माण और खरीद के लिए है. यूक्रेन में बने इन ड्रोन को अमेरिकी कंपनियां खरीदेंगी, जिसके लिए 50 अरब डॉलर की साझेदारी तय हुई है.

बैठक में जेलेंस्की ने सुरक्षा की गारंटी मांगी, जबकि ट्रंप ने साफ किया—अमेरिका मदद नहीं देगा, बल्कि हथियार बेचेगा. डील अभी चर्चा में है और अगले एक हफ्ते में फाइनल होने की संभावना है.

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यूक्रेन को नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी मिल सकती है, लेकिन उसे औपचारिक रूप से नाटो में शामिल नहीं किया जाएगा. यह डील न सिर्फ युद्ध के समीकरण बदल सकती है, बल्कि अमेरिकी रक्षा उद्योग के लिए भी बड़े मौके की तरह देखी जा रही है.

बैठक से ठीक पहले यह प्रस्ताव यूरोपीय और अमेरिकी सहयोगियों को भेजा गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेन किसी भी ऐसी शांति शर्त नहीं मानेगा, जिसमें रूस के लिए क्षेत्र की छूट शामिल हो l

Share
अगला लेख → मुंबई में भीषण बारिश का कहर: CSMT-ठाणे लोकल सेवाएं ठप, 12 की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *