मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सुशांत केस – CBI की जाँच में सिद्धार्थ पिठानी है सबसे बड़ा संदिग्ध?

सुशांत केस – CBI की जाँच में सिद्धार्थ पिठानी है सबसे बड़ा संदिग्ध?

मुंबई – अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में सीबीआई 5 दिन की जांच कर चुकी है. इन 5 दिनों के दौरान जिस शख्स का रोल सबसे ज्यादा संदेहास्पद सामने आया है, वह है सिद्धार्थ पिठानी. सिद्धार्थ वही है जिसने ताले वाले को बुलवाकर सुशांत के कमरे का ताला तुड़वाया और बिना कमरा खुले हुए उसको बाहर भेज दिया. इसके बाद सुशांत की डेड बॉडी को फांसी के फंदे से उतारने वाला भी सिद्धार्थ पिठानी ही था. इतना ही नहीं सिद्धार्थ पिठानी के रोल को लेकर परिवार भी लगातार गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और उसको सुशांत मौत मामले में आरोपी के तौर पर जांच करने की मांग कर रहा है.

सिद्धार्थ पिठानी वो शख्स है जिसको सीबीआई पिछले 4 दिनों से रोजाना पूछताछ के लिए बुला रही है. सीबीआई अब तक सिद्धार्थ पिठानी से 40 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है, क्योंकि सिद्धार्थ ही सुशांत मौत मामले में अब तक सामने आई जांच में सबसे संदेहास्पद व्यक्ति के तौर पर सामने आया है.

सीबीआई सिद्धार्थ से कई सारे सवाल पूछ चुकी है और सिद्धार्थ के जो जवाब हैं उनसे वो पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई है. सीबीआई ने सिद्धार्थ से ताला तोड़ने से लेकर सुशांत की डेड बॉडी को फांसी के फंदे से उतारने तक कई सारे सवाल पूछे हैं और सिद्धार्थ के जवाबों को घर में मौजूद बाकी लोगों के जवाबों से मिलान किया है.

Share
अगला लेख → पुलिसिया कार्यशैली से नाराज़ लोगो ने किया चक्का जाम

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *