मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा, दो बसों के टकराने से 6 लोगों की मौत

राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा, दो बसों के टकराने से 6 लोगों की मौत

लखनऊ – राजधानी में बुधवार को दो बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 6 लोगों की जान चली गई. दो बस के बीच हुई आमने-सामने की इस टक्कर में 7 लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल, उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के अमेठिया मोड़ पर अचानक उस समय कोहराम मच गया. जब हरदोई से आ रही परिवहन निगम की बस ने हरदोई डिपो की दूसरी बस में सामने से टक्कर मार दी. परिवहन निगम की दो बस के बीच हुई टक्कर के बाद पीछे से आ रहे ट्रक का भी एक्सीडेंट हो गया. दोनों बस के बीच आमने सामने से हुआ एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दोनों बस के परखच्चे उड़ गए. ड्राइवर की तरफ से दोनों ही बस चकनाचूर हो गईं.

हादसे मे 2 लोगों की मौत हो गई और करीब डेढ़ दर्जन लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया. ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चार और लोगों ने दम तोड़ दिया. अब तक इस सड़क हादसे में एक महिला, दोनों बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है. हादसे में 7 यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. जिनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

Share
अगला लेख → नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया केस, रिया चक्रवर्ती प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *