मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

NEET-JEE परीक्षा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

NEET-JEE परीक्षा के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली – केंद्र सरकार द्वारा कोरोना काल में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट और जेईई की परीक्षाओं के आयोजन के फैसले को लेकर कांग्रेस आज केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी. इस दौरान कांग्रेस राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने सुबह 11 बजे से प्रदर्शन शुरू करेगी.

इस मुहीम में कांग्रेस विरोध के लिए ऑनलाइन अभियान भी चलाएगी . सोशल मीडिया पर सुबह 10 बजे से वीडियो, पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey चलाया जाएगा.

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार से संबंधित दफ्तरों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए धरना देंगे. कांग्रेस का मानना है कि कोरोना संकट के बीच इन परीक्षाओं का आयोजन कराने का फैसला तानाशाहीपूर्ण है और इससे बच्चों की सेहत को खतरा पैदा होगा. दिल्ली में सुबह 11 बजे शास्त्री भवन पर प्रदर्शन होगा.

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि परीक्षा बिलकुल टालना चाहिए,क्योंकि कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है ऐसे में बच्चों को संक्रमण हुआ तो कौन जिम्मेदारी लेगा. कई जगहों पे तो आने जाने का कोई ज़रिया नहीं है. यही नहीं, देश मे कई जगहों पर बाढ़ आई हुई है. ये जो लोग शास्त्री भवन और नार्थ ब्लाक में बैठे हुए हैं, इनको बस दिल्ली दिखाई देती है, इन्हें क्या पता बाकी देश में क्या हो रहा है.

Share
अगला लेख → CBI के सामने आज पेश होगी रिया चक्रवर्ती,DRDO गेस्ट हाउस में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *