मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Unlock 5 – जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा अभी बंद

Unlock 5 – जाने क्या खुलेगा और क्या रहेगा अभी बंद

नई दिल्ली – देश कोरोना काल में लॉक डाउन से अनलॉक की तरफ कदम बढ़ा रहा है, एक अक्टूबर से अनलॉक 5 की शुरुवात होने जा रही है,केंद्र सरकार इसको लेकर आज गाइडलाइंस जारी कर सकती है. एक अक्टूबर से देश में क्या खुलेगा और क्या नहीं खुलेगा, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

25 मार्च से देशभर के सिनेमा हॉल बंद हैं. मना जा रहा है की एक अक्टूबर से केंद्र सरकार पूरे देश के सिनेमा हॉल को SOP के साथ खोलने की इजाजत दे सकती है. हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है. लेकिन इसमें 50 से ज्यादा लोग शाामिल नहीं हो सकते. ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शर्तों के साथ दी जाएगी. राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे.

बंदी से टूरिज्म सेक्‍टर्स काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है. हाल ही में ताजमहल समेत कुछ पर्यटक स्थल खोले गए. अनलॉक-5 के तहत गृह मंत्रालय बाकी पर्यटक स्थल यात्रियों के लिए खोलने की इजाजत दे सकता है. हालांकि उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों को बिना किसी क्वॉरंटीन के राज्य में आने की अनुमति दे रखी है.

अनलॉक-4 के दिशानिर्देशों के तहत सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर (ओपन एयर थियेटर को छोड़कर) और इस तरह की जगहों पर गतिविधियों पर प्रतिबंध रखा था. 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति दी गई थी. मार्च से बंद ‘बार’ एक सितंबर से पुन: खोले जा चुके हैं. व्यक्तियों और वस्तुओं के एक ही राज्य और एक राज्य से दूसरे राज्य आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं. इस तरह की आवाजाही के लिए कोई अलग से अनुमति/अनुमोदन या ई-परमिट की आवश्यकता भी नहीं रखी गई.

Share
अगला लेख → ब्लैकलिस्ट ना हो,इसलिए पाकिस्तान ने हटाए 4000 आतंकियों के ना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *