मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली-यमुना-पंजाब बाढ़ अलर्ट: यमुना का जलस्तर बढ़ा, पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, फिर से भारी बारिश का खतरा

दिल्ली-यमुना-पंजाब बाढ़ अलर्ट: यमुना का जलस्तर बढ़ा, पंजाब में बाढ़ का कहर जारी, फिर से भारी बारिश का खतरा

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बरकरार है। पंजाब के कई जिलों में भी भारी बारिश और नदी के उफान से बाढ़ की स्थिति विषम बनी हुई है।

पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबित, राज्य के कम से कम तीन जिलों में बाढ़ की वजह से 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है और कई सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यमुना तटबंधों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और ग्रामीण इलाकों में राहत व बचाव कार्य तेज किए गए हैं।

दिल्ली के विभिन्न इलाके, खासकर जो यमुना के समीप हैं, उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई सरकारी स्कूल और ऑफिसों में छूट की घोषणा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि आगामी दिनो में मानसून के सक्रिय होने से भारी वर्षा की संभावना है, जो यमुना और अन्य नदियों के जलस्तर को और भी बढ़ा सकती है।

प्रशासन और आपदा टीम जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं और लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

Share
अगला लेख → “सुप्रीम कोर्ट ने पहाड़ी राज्यों में बाढ़ पर जताई गहरी चिंता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *