मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

मुंबई में नेवी की वर्दी पहनकर हथियार चोरी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया l

मुंबई में नेवी की वर्दी पहनकर हथियार चोरी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया l

मुंबई क्राइम ब्रांच ने नेवी कर्मचारी की इंसास राइफल और गोलियां चुराने के आरोप में दो आरोपियों राकेश दुबला और उमेश दुबला को तेलंगाना के आसिफाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है, जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह घटना 6 सितंबर की रात को हुई, जब मुंबई के नेवी नगर क्षेत्र में एक शख्स नेवी की वर्दी पहनकर ड्यूटी पर मौजूद अग्निवीर को धोखा देता हुआ उसके हथियार और गोलियां अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी ने अग्निवीर से कहा कि वह उसे शिफ्ट से राहत देने आया है और तब उसे हथियार सौंपवाया। इसके बाद हथियार और गोलियां क्षेत्र के बाहर फेंक दी गईं, जहां उनका दूसरा साथी पहले से मौजूद था और वह हथियार और गोली उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज और अन्य सुरागों से दोनों आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन दोनों भाइयों ने अपनी भूमिका स्वीकार की है।

यह घटनाक्रम नेवी नगर की सुरक्षा और संवेदनशीलता पर सवाल खड़ा करता है। नेवी और पुलिस ने इसे गंभीर घटना माना है क्योंकि हथियारों का दुरुपयोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं ये दोनों किसी बड़े गैंग का हिस्सा तो नहीं थे।

नेवी के अधिकारियों ने सुरक्षा कमज़ोरी को लेकर एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी गठित किया है जो पूरी घटना की तह तक जाने का काम करेगा।

Share
अगला लेख → UP: शादी डॉट कॉम पर झांसा देकर शिक्षिका से 94.78 लाख की बड़ी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *