मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अमेरिकी नेता दिन-दहाड़े रिश्वत लेते हैं, जबकि पाकिस्तानी इसे छुपाकर करते हैं: पाक डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान वायरल l

अमेरिकी नेता दिन-दहाड़े रिश्वत लेते हैं, जबकि पाकिस्तानी इसे छुपाकर करते हैं: पाक डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान वायरल l

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि अमेरिकी नेता खुलेआम इजरायल से रिश्वत लेते हैं, जबकि पाकिस्तानी नेता ऐसा छुपाकर करते हैं। उनका यह बयान जियो न्यूज के एक इंटरव्यू के दौरान आया जिसने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा दिया। ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अगर मुझे रिश्वत लेनी होती तो मैं इसे किसी कमरे के पीछे छुपाकर लेता, न कि सबके सामने आने देता।”

ख्वाजा आसिफ ने अमेरिकी संसद, मिलिट्री और शासक वर्ग पर आरोप लगाया कि वे इजरायल और उसके लॉबीज के हितों में काम करते हैं और रिश्वतखोरी को खुले आम अंजाम देते हैं। उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ती हुई भ्रष्टाचार की आलोचना के बीच यह बयान दिया और वैश्विक दोहरे मानकों पर सवाल उठाए।

उनके बयान के दौरान उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ रहे भ्रष्टाचार, कुछ उच्च अधिकारियों के काले धन के जरिए विदेश भागने की भी बात की। ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के राजनीतिक व नौकरशाही वर्ग की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार ने देश की राजनीति को बेहाल कर दिया है।

ख्वाजा आसिफ ने इस बातचीत में मुस्लिम देशों को नाटो जैसे एक ‘रक्षात्मक सैन्य गठबंधन’ बनाने का भी सुझाव दिया। उनका कहना था कि इस गठबंधन का उद्देश्य आक्रामकता नहीं, बल्कि सुरक्षा और रक्षा हो। इस समय मध्य पूर्व में इजरायल और गाजा के बीच तनाव चरम पर है और अमेरिका इजरायल का समर्थन कर रहा है।

उनके इस बयान ने वैश्विक स्तर पर बहस छेड़ दी है। कुछ आलोचक इसे पाकिस्तान की विदेश नीति का हिस्सा और विरोधियों को भड़काने वाला बयान मानते हैं, तो कुछ इसे भ्रष्टाचार और आगामी चुनावों में जनाक्रोश को कम करने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं।

Share
अगला लेख → बिहार में बड़ा बदलाव: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *