मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

बारिश भी न रोक सकी युवाओ का जज़्बा: लखनऊ कौशल विकास महोत्सव में 8124 युवाओं को मिला रोजगार, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पार हुआ 7500 का लक्ष्य

बारिश भी न रोक सकी युवाओ का जज़्बा: लखनऊ कौशल विकास महोत्सव में 8124 युवाओं को मिला रोजगार, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पार हुआ 7500 का लक्ष्य

लखनऊ, 17 सितंबर 2025: माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह के प्रयास एव कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी के सहयोग से कॉल्विन तालुकेदार में आयोजित लखनऊ कौशल महोत्सव 2025 कठिन मौसम परिस्थितियों के बावजूद रोजगार के अवसरों का एक नया अध्याय लिखा। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी जी उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री बृजेश पाठक को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होना था किन्तु भारी बारिश के कारण नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।

इस अवसर पर श्री नीरज सिंह ने अवगत कराया कि बड़ी संख्या में युवाओं को लखनऊ कौशल महोत्सव की जानकारी पहुंचाई गई थी जिसके परिणाम स्वरूप कुल 30,387 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफ़लाइन पंजीकरण किया। एवं 14,400 अभ्यार्थिओं का साक्षात्कार सम्पन्न हुए। तथा 8,124 उम्मीदवारों का चयन इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएफएसआई, लॉजिस्टिक्स, आईटी-आईटीईएस और ऑटोमोटिव जैसे विविध क्षेत्रों में हुआ जिसमें 4.8 लाख रुपये तक का पैकेज इस महोत्सव की सफलता का साक्ष्य है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लगाये गये ब्लड डोनेशन कैम्प में 75 युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया एवं मेडिकल कैम्प से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

लखनऊ कौशल महोत्सव ने साबित किया है कि भारत का युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिश्रम में किसी से पीछे नहीं है। मूसलाधार बारिश जैसी चुनौतियों के बीच भी युवाओं का उत्साह और भागीदारी बताती है कि भविष्य का भारत अवसरों और कौशल से निर्मित होगा। विशेष रूप से, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर, जैसा संकल्प लिया गया था उस लक्ष्य को पूरा करना हमारे उस संकल्प को और मजबूत करता है कि हर युवा को अपनी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले और वह विकसित भारत @2047 की यात्रा में सक्रिय भागीदार बने।

मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री श्रीशैल मालगे ने आस्वथ किया कि भारी वर्षा के कारण समापन समारोह में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र (Job Offer Certificate) प्रदान नहीं किए जा सक तथापि, सभी अभ्यर्थियों का ऑनबोर्डिंग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाएगा एवं शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार किसी भी प्रकार की सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर 1800 1239626 / +91 88000 55555 पर संपर्क कर सकते हैं। महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ और संस्थाएँ शामिल हुईं, जिन्होंने 20 से अधिक सेक्टरों में अवसर उपलब्ध कराए। ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, बीएफएसआई, स्वास्थ्य सेवा, एयरोस्पेस और ग्रीन जॉब्स जैसे क्षेत्रों ने युवाओं को आकर्षक विकल्प प्रदान किए। कई केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSUs) जैसे भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत

इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत इंजन मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड (BEML), मिधानी, मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स, और ONGC भी इस आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर इस अवसर पर श्री नीरज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक मुकेश शर्मा, ओ०पी० श्रीवास्तव, उमेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य सहित कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री श्रीशैल मालगे, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के मुख्य वित्त अधिकारी श्री राजेश स्वाईका उपस्थित रहे।

महोत्सव के दौरान फ्यूचर स्किल्स ज़ोन की भी स्थापना की गई, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते करियर क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त, इंडिया कल्ले 2025 के लिए पंजीकरण की शुरुआत लखनऊ से की गई, जिससे युवा प्रतिभाओं को Worldskills International प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Share This
अगला लेख → दीपिका पादुकोण ने छोड़ी 'Kalki 2898 AD Part 2' वजह बने अल्लू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun