मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सीतापुर जेल से बाहर नहीं निकल पाए आज़म खान, ये है बड़ी वजह

सीतापुर जेल से बाहर नहीं निकल पाए आज़म खान, ये है बड़ी वजह

सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की रिहाई को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बार फिर विराम लग गया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बावजूद शुक्रवार को उनकी रिहाई संभव नहीं हो सकी। सुबह से ही इस बात की आश लगायी जा रही थी कि आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे, लेकिन देर शाम एक नई वजह सामने आई जिसने उनकी रिहाई को फिर अटका दिया।
दरअसल, रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार कब्जे से जुड़े केस में आजम खां को गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। यह मुकदमा वर्ष 2021 में राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुआ था। लेकिन इसी बीच रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति के मामले की विवेचना में कुछ नई धाराएं जोड़ दी गईं। इन धाराओं के कारण अब आजम खां को दोबारा जमानत करानी होगी। इस वजह से उनकी रिहाई की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
बताया जा रहा है कि इस मामले में 20 सितंबर को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी भी तय है। यानी आजम खां को जेल से बाहर निकलने के लिए अभी और इंतजार करना ही पड़ेगा।
इस बीच, सीतापुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक एस.के. सिंह ने स्पष्ट किया कि कोर्ट से अब तक किसी भी तरह के रिहाई संबंधी कागजात जेल प्रशासन को नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनपर लगे अलग से धाराओं के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
आजम खां की रिहाई का मामला एक बार फिर टलने से राजनीती की गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। समर्थकों में निराशा है, वहीं विपक्षी दल इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Share
अगला लेख → महागठबंधन से पहले ही कांग्रेस का ऐलान, 17 विधायकों को फिर मि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *