मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या से दहल गयी ताज नगरी

एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या से दहल गयी  ताज नगरी

आगरा । थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशनलाल में रविवार देर रात दंपति और उसके जवान बेटे की निर्मम हत्या कर उनके शव को जलाने की कोशिश की गई।

सोमवार सुबह होते ही जैसे ही लोगों को पता चला क्षेत्र में कोहराम मच गया। तीनों के पैर, हाथ, मुँह, टेप और पॉलिथीन से बंधे मिले। कमरे में गैस सिलेंडर पाइप भी अलग निकला मिला।

मौके पर एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार व एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस जांच में जुटे गई है।

सोमवार सुबह जब लोग दुकान पर सामान लेने पहुंचे, तो दुकान खुली नहीं थी। लोगों ने रामवीर के भाई रघुवीर को आवाज लगाकर बुलाया और दुकान खुलवाने को कहा। रघुवीर ने जब मकान में झांका तो देखा धुआं निकल रहा था। ये देख घर में घुसा, तो एक ही कमरे में रामवीर व उसकी पत्नी मीरा और बेटा बबलू अधजले हुए फर्श पर पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एडीजी अजय आनंद, आईजी सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। साथ फीस फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच गई।

परिजन रघुवीर ने बताया कि रामवीर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। घर से कुछ सामान भी गायब दिख रहा है इसके पीछे लूट हो सकती है। रामवीर ने एक प्लॉट बेटे की नौकरी लगाने के लिए बेचा था, जिसका कैश वह घर पर ही रखा था।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दंपति और उसके बेटे की हत्या कर शवों को जलाने की कोशिश की गई है, उसमें आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर पहुंच चुकी है। बताया कि घटनाक्रम के खुलासे की जांच में पुलिस जुटी हुई है, शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा। ​

Share
अगला लेख → JEE Main Exam- NTA ने जारी की रिवाइज़्ड लिस्ट, इन सामानों को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *