मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

योगी सरकार के अभियान को मिला जबरदस्त समर्थन, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य जिलों से लाखों ने दिए सुझाव l

योगी सरकार के अभियान को मिला जबरदस्त समर्थन, एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर व अन्य जिलों से लाखों ने दिए सुझाव l

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश@2047” को प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी जनसहभागिता मिल रही है। एटा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी, कानपुर देहात, हरदोई समेत कई जनपदों से सबसे अधिक लोग इस अभियान में हिस्सा लेकर प्रदेश की विकास दिशा और योजनाओं पर अपने सुझाव दे रहे हैं।

यह अभियान 5 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक चल रहा है, जिसमें प्रदेश के 75 जिलों में नोडल अधिकारी, विशेषज्ञों, छात्र-शिक्षकों, किसानों, उद्यमियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम जनता के बीच संवाद किया जा रहा है। इस संवाद का उद्देश्य पिछले आठ वर्षो के विकास कार्यों को साझा करना और भविष्य की रणनीतियों के लिए रोडमैप तय करना है।

सरकार ने इसके लिए samarthuttarpradesh.up.gov.in नामक डिजिटलीकृत पोर्टल बनाया है, जहां तक अब तक 2.5 लाख से अधिक सुझाव और फीडबैक जमा हो चुके हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों से 1.85 लाख सुझाव और शहरी क्षेत्रों से 70 हजार सुझाव शामिल हैं।

आयु वर्ग के अनुसार 31 वर्ष से कम उम्र के लगभग 90 हजार युवाओं ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। 31 से 60 वर्ष के वर्ग से 1.36 लाख और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से लगभग 30 हजार सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि हर उम्र के लोगों की रुचि इस विकास अभियान में बनी हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान के दौरान मिले श्रेष्ठ और प्रभावशाली सुझावों को सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं में शामिल किया जाएगा। प्रतिभागियों को सम्मानित करने की भी योजना है, जिससे लोगों में और उत्साह बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को प्रदेश के व्यापक विकास का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बताया है और कहा कि हर जिले को इस योजना में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट) जैसी पहलों को बढ़ावा देकर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच पर ले जाया जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार व निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

Share
अगला लेख → पंजाब में बाढ़ का कहर जारी: बरनाला में एक और मौत, मृतकों की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *