मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम

अपनों का ही कातिल बना पाकिस्तान: आधी रात JF-17 से बरसाए बम, 30 बेगुनाहों की मौत

अपनों का ही कातिल बना पाकिस्तान: आधी रात JF-17 से बरसाए बम, 30 बेगुनाहों की मौत

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई देश अपनी ही जनता पर हवाई हमला करे और दर्जनों मासूमों को मौत के घाट उतार दे? आतंकवाद की फसल बोने वाला पाकिस्तान अब खुद उसी आग में जल रहा है। खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी वायुसेना ने जो किया, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।
रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे, पाकिस्तान ने तिराह घाटी के मत्रे दारा गांव पर JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 एलएस-6 बम गिराए। निशाने पर थे गांव के घर—नतीजा यह हुआ कि 30 नागरिक, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, मौत के शिकार हो गए। करीब 20 लोग घायल हैं और संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
मत्रे दारा गांव बना कब्रगाह
हमले के बाद गांव में सिर्फ मलबा और लाशें बचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में मासूम बच्चों के शव बिखरे पड़े हैं। बचाव दल लगातार मलबे से लाशें निकाल रहे हैं। पाकिस्तान सेना की चुप्पी इस पूरे नरसंहार को और संदिग्ध बना रही है।
सेना की चुप्पी और झूठी दलीलें
पाकिस्तानी सेना या सरकार ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, सेना समर्थक कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स इसे “IED विस्फोट” का नतीजा बता रहे हैं। लेकिन 8 बमों के निशान, जले हुए घर और दर्जनों शव इस दावे को झूठा साबित कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना
मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पाकिस्तान लगातार संघर्ष के कानूनों का उल्लंघन कर रहा है और नागरिकों की सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है।
क्यों बढ़ रही है बगावत?
खैबर पख्तूनख्वा लंबे समय से पाकिस्तान की नीतियों की बलि चढ़ रहा है। जनवरी से अगस्त 2025 के बीच इस क्षेत्र में 600 से ज्यादा आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें दर्जनों नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए। अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पाकिस्तान अपने ही नागरिकों को “आतंकी ठिकानों” के नाम पर निशाना बनाने लगा है।
भारत से जुड़ा कनेक्शन
गौरतलब है कि भारत ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पीओके में आतंकियों के ठिकाने तबाह किए थे। सूत्रों के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन अब खैबर पख्तूनख्वा में नए अड्डे बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान इस इलाके को “हवाई हमलों” के बहाने से खौफजदा करने की कोशिश कर रहा है।

Share
अगला लेख → जाति हटाने पर सियासी संग्राम: अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *