मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इस राज्य में 7 सितंबर से चलेंगी पैसेंजर ट्रेन, प्राइवेट बसों को भी चलाने की इजाजत

इस राज्य में 7 सितंबर से चलेंगी पैसेंजर ट्रेन, प्राइवेट बसों को भी चलाने की इजाजत

तमिलनाडु के भीतर सात सितंबर से पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की अनुमति होगी. राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस बात का एलान किया. इसके साथ ही 7 सितंबर से, तमिलनाडु भर में अंतर जिला बस परिवहन की अनुमति होगी.

तमिल भाषा में ट्वीट करते हुए के पलानीस्वामी ने कहा, “7.9.2020 से तमिलनाडु के जिलों के बीच सार्वजनिक और निजी सार्वजनिक बसों को अनुमति दी जाएगी. यात्री रेल परिवहन को 7.9.2020 से राज्य के भीतर संचालित करने की अनुमति है.” ट्रेन और बसें चलाने की अनुमित दिए जाने के बाद सभी लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करें.

रेलवे ने कहा था कि केंद्र सरकार की तरफ से अनलॉक के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा के बाद वह पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी में है. भारतीय रेलवे ने कहा था कि वह और अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है और राज्य सरकारों से इस बारे में सलाह ली जा रही है. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था, “भारतीय रेल राज्य सरकारों के साथ परामर्श कर रही है.”

भारतीय रेलवे ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था. फंसे हुए प्रवासी कामगारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के परिवहन के लिए रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया. रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल एयर कंडीशंड ट्रेनों की भी शुरुआत की और एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ.

Share
अगला लेख → राम मंदिर का नक्शा पास हुआ, विकास शुल्क के तौर पर जमा होंगे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *