मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

लखनऊ में LDA की बड़ी कार्रवाई: 180 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ में LDA की बड़ी कार्रवाई: 180 बीघा में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, मंगलवार। राजधानी लखनऊ में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 180 बीघा जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।

इस अभियान को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर अंजाम दिया गया। प्रवर्तन विभाग की टीमें शहर के अलग-अलग जोनों में सुबह से ही सक्रिय रहीं और कुल 17 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।

प्राधिकरण ने बताया कि यह कार्रवाई जोन-1, 3, 4, 5 और 7 में की गई। बीबीडी, सुशांत गोल्फ सिटी और बक्कास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में करीब 90 बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे। ये सभी निर्माण नियमों के खिलाफ थे और बिना किसी अनुमति के किए जा रहे थे।

प्रवर्तन जोन-1 की अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि सिकंदरपुर अमोलिया, सिकंदरपुर खुर्द, देवरिया और बक्कास गांवों में ओपी राय, जितेंद्र मिश्रा, पवन यादव और अन्य लोगों द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इन पर सख्त कार्रवाई करते हुए साइट को पूरी तरह खाली कर दिया गया।

वहीं दुबग्गा क्षेत्र के कुसमोरा हलुआपुर गांव में भी 56,000 वर्गमीटर में फैली पांच कॉलोनियां अवैध रूप से विकसित की जा रही थीं। प्रवर्तन जोन-7 के अधिकारी माधवेश कुमार के अनुसार, इन कॉलोनियों में हुसनैन फखरूद्दीन, संजय यादव, सोनू पंडित और अन्य शामिल थे। बिना किसी नक्शा पास कराए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।

इसी तरह प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी प्रभाकर सिंह ने मड़ियांव के फैजुल्लागंज, गौरभीठ और गाजीपुर बलराम इलाके में कार्रवाई की। यहां 60 बीघा क्षेत्रफल में प्लॉट काटे जा रहे थे। जिन लोगों ने यह प्लाटिंग की थी, उनमें दिनेश यादव, मनीष जैन, जगेताऊ और अशोक का नाम प्रमुख है।

एलडीए ने जनता को चेतावनी दी है कि किसी भी प्लॉट या कॉलोनी को खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच जरूर कर लें। बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कराया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
अगला लेख → स्वामी चैतन्यानंद पर छात्राओं का गंभीर आरोप: 17 पीड़िताओं ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *