मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार हरियाणा के ₹700 करोड़ के कथित फ्रॉड में CBI का बड़ा एक्शन, 4 और आरोपी गिरफ्तार जंतर-मंतर पर रोक के बावजूद पहुंचे CJP नेता, सौरव दास समेत 3 हिरासत में पंजाब में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13.60 लाख नाम कटे, 7.97 लाख नए जुड़े

भाजपा सरकार कर रही है दलित, मुस्लिम और ब्राम्हणों का उत्पीड़न -मायावती

भाजपा सरकार कर रही है दलित, मुस्लिम और ब्राम्हणों का उत्पीड़न -मायावती

लखनऊ – बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सपा सरकार में जिस तरह ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही बीजेपी सरकार में इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है.

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा की सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान बीजेपी सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है. इनको जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो अति दु:खद है.

बसपा प्रमुख ने आगे लिखा, “जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भाीमराव अम्बेडकर व इनके महान सन्तों व गुरुओं की मूर्ति तोड़ी गई और उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी बदल दिये गए, ठीक उसी प्रकार से अब वर्तमान बीजेपी सरकार भी चल रही है.”

मायावती ने कहा कि ”अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है, जिसके पहले वाराणसी की व अब जौनपुर की घटना अति-निन्दनीय. सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये. बसपा की यह मांग है.”

Share
अगला लेख → LAC पर स्थिति तनावपूर्ण, हर चुनौती का सामना करने के लिए सेना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *