मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अखिलेश-आज़म की मुलाकात से बदलेगी सियासत? पुराने रिश्तों में लौटी गर्माहट

अखिलेश-आज़म की मुलाकात से बदलेगी सियासत? पुराने रिश्तों में लौटी गर्माहट

रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आज़म खान से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब दो साल बाद हुई और इसे पार्टी और प्रदेश की राजनीति के विचार से काफी अहम माना जा रहा है।

अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ से बरेली पहुंचे और वहां से सड़क के रास्ते रामपुर गए। उन्होंने आज़म खान के घर जाकर करीब एक घंटे तक बात की। दोनों नेताओं के बीच निजी और राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हुई। इस मुलाकात को लेकर राजनैतिक घेरो में चर्चा है कि यह सिर्फ हालचाल पूछने की भेंट नहीं थी, बल्कि इसके पीछे बड़ा संदेश है।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आज़म खान समाजवादी पार्टी के पुराने और मजबूत नेता हैं। उन्होंने कहा कि आज़म खान पर जो भी झूठे मुकदमे लगाए गए हैं, अगर सपा की सरकार बनती है तो उन्हें वापस लिया जाएगा। अखिलेश ने यह भी कहा कि आज़म खान जैसे नेताओं को न्याय जरूर मिलेगा।

इस दौरान अखिलेश ने भावुक होकर कहा कि वे आज़म साहब को पार्टी का “पुराना दरख्त” मानते हैं, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और जिसका साया पूरे संगठन पर है।

दोनों नेताओं ने एक साथ लंच भी किया। जब अखिलेश घर पहुंचे तो आज़म खान खुद उन्हें दरवाजे पर रिसीव करने आए। गले लगकर मुलाकात हुई और दोनों की आंखें नम हो गईं। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि आज़म खान ने साफ कह दिया था कि वे सिर्फ अखिलेश यादव से ही मिलना चाहते हैं, और किसी अन्य सपा नेता से नहीं। यही वजह रही कि मुलाकात में न तो स्थानीय विधायक थे, न ही अन्य नेता।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि इस मुलाकात से समाजवादी पार्टी एक तरफ तो आज़म खान को सम्मान देकर पार्टी में उनकी जगह मजबूत कर रही है, वहीं मुस्लिम वोटरों को यह संदेश भी दे रही है कि पार्टी उनके नेताओं को लेकर गंभीर है।

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आज़म खान पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज़ थे क्योंकि जेल में रहते हुए उन्हें सपा के बड़े नेताओं का साथ नहीं मिला था। लेकिन अब यह मुलाकात इन नाराज़गियों को खत्म करने का संकेत मानी जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यह मुलाकात पार्टी के अंदर की दरारों को भरने की कोशिश भी मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस सियासी मुलाकात का आगे कितना असर पड़ता है और क्या वाकई इससे पार्टी को मजबूती मिलती है या फिर सियासत में एक नई खिचंच शुरू होती है।

Share This
अगला लेख → भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर बना एक कॉमेडियन! तन्मय भट्ट की दौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun