मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

योगी ने दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने लिया संकल्प — नेताजी की याद में सैफई एकजुट

योगी ने दी श्रद्धांजलि, अखिलेश ने लिया संकल्प — नेताजी की याद में सैफई एकजुट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में हुआ था। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और एक बार देश के रक्षा मंत्री बने। राजनीति में उन्होंने लंबा और संघर्षपूर्ण सफर तय किया। वे समाजवादी विचारधारा के प्रमुख नेता माने जाते थे और राम मनोहर लोहिया से गहराई से प्रभावित थे। मुलायम सिंह यादव ने हमेशा किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

सैफई में आज उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि “आज हम सब संकल्प लेते हैं कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के दिखाए रास्ते पर चलेंगे और गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों और वंचितों की आवाज बनेंगे।”

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा नए लोगों को मौका दिया। उन्होंने कहा कि “जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे, उन्हें मुलायम सिंह यादव ने सांसद बना दिया। जो लखनऊ नहीं जानते थे, उन्हें विधायक बना दिया।”

मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा दी बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी गहरी छाप छोड़ी। आज उनकी याद में सैफई में पूरा परिवार और समर्थक एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share
अगला लेख → करवा चौथ 2025: चांद निकलने का टाइम, व्रत कथा और पूजा की विधि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *