मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

इन स्थानों पर श्राद्ध करने से पितृ होते हैं संतुष्ट

इन स्थानों पर श्राद्ध करने से पितृ होते हैं संतुष्ट

ज्योतिष डेस्क – देश में पितृ पक्ष महीना चल रहे है,माना जाता है की में पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है.इसीलिए पितृ पक्ष में देश के 7 स्थानों पर पितृ तीर्थ बनाए गए हैं जहां पर पिंडदान और तर्पण करने से पितर संतुष्ट होते हैं और हमें खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं.

उत्तराखंड का ब्रह्म कपाल- उत्तराखंड के इस ब्रह्म कपाल तीर्थ के बारे में पुराणों में बताया गया है कि ब्रह्म कपाल में श्राद्ध करने से पितरों की आत्माएं संतुष्ट हो जाती हैं और उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति हो जाती है. ऐसा भी कहा गया है कि जो आदमी ब्रह्म कपाल में आकर पिंडदान करता है उसे फिर पिंडदान करने की कोई जरूरत नहीं होती है.

महाराष्ट्र का मेघंकर- ऐसा माना जाता है कि महाराष्ट्र के मेघंकर तीर्थ में जिस आदमी का श्राद्ध किया जाता है उस आदमी के सभी पाप ख़त्म हो जाते हैं. महाराष्ट्र के मेघंकर तीर्थ को भगवान जनार्दन का साक्षात् रूप माना जाता है.

कर्नाटक का लक्ष्मण बाण- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि इसकी मान्यता रामायण काल से ही है. ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने अपने पिता श्री दशरथ का श्राद्ध यहीं पर किया था. यहां के मंदिर में राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्तियां भी हैं.

मध्य प्रदेश का सिद्धनाथ- मध्य प्रदेश का यह सिद्धनाथ तीर्थ उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे बनाया गया है. यहीं पर सिद्धवट नामक एक वटवृक्ष है. ऐसा माना जाता है कि यहां पर हुआ श्राद्ध सिद्ध योगियों को ही नसीब होता है.

राजस्थान का लोहागढ़- इस तीर्थ का नाम लोहागढ़ इसलिए पड़ा क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल में इसी स्थान पर पानी में पांडवों के अस्त्र-शस्त्र गल गए थे. इस तीर्थ में जिस आदमी का श्राद्ध किया जाता है उस आदमी को मोक्ष मिलता है.

बिहार का गया- बिहार का यह गया नामक तीर्थ फल्गु नदी के किनारे बनाया गया है. बिहार के गया में पितृ पक्ष के समय रोज हजारों लोग अपने पितरों का श्राद्ध करने के लिए आते हैं. ऐसा माना जाता है कि गया में फल्गु नदी के किनारे पिंडदान करने से पितरों को वैकुंठ की प्राप्ति होती है.

उत्तर प्रदेश का प्रयाग तीर्थ- ऐसा माना जाता है कि उत्तर प्रदेश के प्रयाग तीर्थ में जिस भी आदमी का पूरे विधि-विधान के साथ तर्पण और श्राद्ध कर्म करा दिया जाता है वह आदमी जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है.

Share This
अगला लेख → BMC का कंगना के मुंबई ऑफिस पर छापा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 80% 💨 4 km/h
Dehradun