मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सीमा पर तनाव घटाने के लिए भारत-चीन हुए राजी, विदेश मंत्रियों की बैठक में 5 सूत्रीय फॉर्मूले पर बनी सहमति

सीमा पर तनाव घटाने के लिए भारत-चीन हुए राजी, विदेश मंत्रियों की बैठक में 5 सूत्रीय फॉर्मूले पर बनी सहमति

मॉस्को – भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर बड़ी खबर है. रूस के मॉस्को में चल रही विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेष मंत्री वांग यी के बीच मुलाकात हुई और दोनों देश सीमा पर तनाव घटाने को लेकर सहमत हो गए हैं.

भारत और चीन सीमा विवाद घटाने के लिए राजी हुए हैं. दोनों देशों के बीच 5 सूत्रीय फॉर्मूले पर रजामंदी हो गई है. मॉस्को में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह साफ किया कि भारत एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल) पर जारी तनाव को और नहीं बढ़ाना चाहता है. वहीं भारत का मानना है कि चीन के लिए भारत की नीति में और भारत के प्रति चीन की नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.

चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया कि दो पड़ोसी देश होने के नाते सीमा पर चीन और भारत में कुछ मुद्दों पर असहमति तो है लेकिन ये स्वाभाविक है. जरूरी तथ्य ये है कि उन असहमतियों को सुलझाने के लिए सही परिपेक्ष्य में देखा जाना चाहिए. भारत-चीन के बीच जिन पांच सूत्रीय बिंदुओं पर बनी सहमति आपसी मतभेदों को विवाद नहीं बनने दिया जाएगा. दोनों देशों की सेनाएं विवाद वाले क्षेत्रों से पीछे हटें. तय मैकेनिज्म के अनुसार दोनों देश बातचीत जारी रखें. मौजूदा संधियों और प्रोटोकॉल्स को दोनों देश मानेंगे. दोनों देश ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे तनाव बढ़े.

Share
अगला लेख → देश में पिछले 24 घंटों में 96 हजार 551 मामले सामने आए,कुल सं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *