मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
CM योगी का बड़ा दावा- ‘असेंबली से AI तक नए UP की नई उड़ान’, 2017 से पहले परिवार आगे था जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा अल्टीमेटम, दोबारा शिकायत आई तो अफसरों पर होगा एक्शन लखनऊ में बाढ़ पर लगेगा ब्रेक! फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर तटबंध भगवंत मान सरकार का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के CBI जांच आदेश के खिलाफ याचिका लखनऊ एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे; 352 सुरक्षित निकाले गए ‘चुनाव में गड़े मुर्दे क्यों उखाड़ते हैं?’ CM योगी पर रुचि वीरा का तीखा पलटवार भोपाल में गरबा से पहले मुस्लिम त्योहार कमेटी की अपील, ‘रील्स-लाइक्स के लिए न जाएं’ भगवंत मान का बड़ा दावा- पंजाब में जीरो बिजली बिल, 70,685 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी स्विस राष्ट्रपति के जेवर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 15 घंटे एक्सप्रेसवे पर मालवाहक वाहनों की नो एंट्री योगी सरकार ने बदली पुलिस की कमान, पांच जिलों के ASP का ट्रांसफर, दो तबादले निरस्त

कंगना रनौत पर करी गयी बदले की भावना से कार्रवाई – अखाड़ा परिषद्

कंगना रनौत पर करी गयी बदले की भावना से कार्रवाई – अखाड़ा परिषद्

प्रयागराज – अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस पर की गयी BMC की कार्यवाही को लेकर महाराष्ट्रा सरकार का विरोध हो रहा है इस मामले पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद कंगना के पक्ष में आ गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि कंगना देश की बहादुर बेटी है। उसने ड्रग और फिल्म माफिया का काला चेहरा बेनकाब किया है। कंगना के दफ्तर को गिराने की जो कार्रवाई की गई है, वह बदले की भावना से की गई है।

परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना ने निडरता के साथ ड्रग और बॉलीवुड माफिया के खिलाफ बयान दिया है। इससे एक पक्ष पूरी तरह से हिला हुआ है। उद्धव ठाकरे सरकार की कार्रवाई बदले की भावना से की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों का ही वर्चस्व है। इसे भी कंगना ने साबित किया। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की कार्यप्रणाली पूर्व में भी सही नहीं रही है। पालघर में संतों की हत्या का मामला इस बात को बताता है। कंगना के केस में हाईकोर्ट ने उनके दफ्तर को गिराने पर रोक लगा दी है। इस प्रकरण में अखाड़ा परिषद कंगना के साथ है।

Share
अगला लेख → सीमा पर तनाव घटाने के लिए भारत-चीन हुए राजी, विदेश मंत्रियों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *