मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

वोट बनवाकर नागरिकता बचाएं, PDA समाज से अखिलेश यादव की अपील

वोट बनवाकर नागरिकता बचाएं, PDA समाज से अखिलेश यादव की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मतदाताओं और पीडीए समाज के नाम एक पत्र जारी कर वोटर लिस्ट को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना सिर्फ मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक होने की पहचान भी है, इसलिए किसी भी साजिश के तहत वोट कटने न दिए जाएं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि तमाम प्रयासों के बावजूद पीडीए समाज के करोड़ों लोगों के वोट कट गए हैं। उन्होंने कहा कि अब बूथ स्तर पर गहन जांच और निगरानी की जरूरत है, ताकि हर योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को यह समझाएं कि वोटर लिस्ट में नाम का कितना बड़ा महत्व है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो भविष्य में सरकार वोटर लिस्ट के आधार पर कोई काला कानून ला सकती है। इससे खेत-जमीन, घर-मकान और यहां तक कि नागरिक अधिकारों पर भी खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वोटर आईडी को नागरिक पहचान के तौर पर देखा जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी चुनाव में जीत के लिए वोट कटवाने जैसे हथकंडे अपना सकती है और गलत तरीके से चुनाव कराने का खेल भी खेल सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा और उसके सहयोगियों का उद्देश्य भ्रष्टाचार करना और जल, जंगल, जमीन पर कब्जा जमाना है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इस चेतावनी को गंभीरता से लें और वोट बनवाकर अपनी नागरिकता और अधिकारों की रक्षा करें। अखिलेश ने कहा कि चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर “अपनी पीडीए सरकार” बनाना ही इसका जवाब है।

अंत में उन्होंने कहा कि जब जनता के पास वोट के जरिए सरकार बनाने का अधिकार है, तो उसे कमजोर नहीं होने देना चाहिए। वोट बचाने का मतलब सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, आरक्षण, नौकरी और भविष्य को बचाना भी है। उन्होंने संदेश दिया—“अपना वोट बनाएं, अपना भविष्य बचाएं।”

Share This
अगला लेख → ईरान में हाहाकार: 100 शहरों में उग्र प्रदर्शन, 45 की मौत, इं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun