मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चंपत राय ने किया उद्धव ठाकरे का समर्थन, वही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने किया बयान का विरोध

चंपत राय ने किया उद्धव  ठाकरे का समर्थन, वही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने किया बयान का विरोध

अयोध्या – महाराष्ट्र के में चल रहे घटनाक्रम के बीच अयोध्या में भी इसे लेकर तकरार चल रही है,पालघर में साधुओं की हत्या और शिवसेना व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच जारी जंग के मुद्दों पर अयोध्या के संतों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन का विरोध किया था. जिस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि किसकी मां ने अपना दूध पिलाया है जो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को अयोध्या आने से रोक पाएगा. अब यह विवाद बढ़ता नजर आ रहा है और इसके विरोध में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास खुलकर के सामने आए हैं.

महंत राजू दास ने चंपत राय को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जिस तरीके का बयान दे रहे हैं वह ईस्ट इंडिया कंपनी की भाषा है. इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साधु-संतों के विरोध पर चंपत राय ने जिस तरीके का बयान दिया है, यह साधु संतों का अपमान है. भगवान श्री राम की धरती को गाली दे रहे हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस बयान की में घोर निंदा करता हूं. साथ ही महंत राजू दास ने संगठन से भी अपील की है कि ऐसे लोगों की अयोध्या में जरूरत नहीं है.

Share
अगला लेख → अमेरिका को साल के अंत तक कोरोना वैक्सीन मिलने की उम्मीद

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *