मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पंजाब: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, मॉडल टाउन इलाके में मचा हड़कंप

पंजाब: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, मॉडल टाउन इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्की ओबेरॉय पर उस समय हमला किया गया, जब वे गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे और उनकी THAR गाड़ी पास ही खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अज्ञात हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और 15 से 16 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में लक्की ओबेरॉय को पांच से छह गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपने शटर बंद कर लिए। घायल अवस्था में लक्की ओबेरॉय को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लक्की ओबेरॉय की मौत की पुष्टि उनके रिश्तेदार कुलदीप ओबेरॉय ने की है।

घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। घटनास्थल से गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पार्टी ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि लक्की ओबेरॉय, जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाते थे। उनकी पत्नी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सार्वजनिक स्थान पर एक राजनीतिक नेता की इस तरह हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

Share
अगला लेख → ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज पर विवाद, लखनऊ में FIR दर्ज; सीएम यो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *